कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर शहीद परिवारों को किया सम्मानित

0
87
- Advertisement -

नागौर। श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता समाधि का/कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कारगिल दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया। अपने उद्बोधन में जिला कलक्टर पुरोहित ने कहां की हम देश के बहादुर सैनिकों के शौर्य, त्याग, बलिदान और देश प्रेम की परंपराओं का स्मरण करते हैं यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे देश की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटे जांबाजों और उनके परिवार जनों के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिक अपनी नींद और चैन खोकर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित करना एवं उनके परिवारजनों को आदर सम्मान करना हमारा दायित्व है।


इससे पूर्व मुंडवा तिराहा पर स्थित शहीद स्मारक पर जिला कलक्टर पुरोहित, नगर परिषद की सभापति मीतू बोथरा,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पीपी सिंह, नगर परिषद आयुक्त रमेश रिंणवा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

जिला कलक्टर पुरोहित ने शहीद अर्जुन राम के पिता चौखाराम व माता भंवरी देवी ग्राम अर्जुनपुरा, शहीद सुरेंद्र सिंह चौहान के भ्राता गोविंद सिंह ग्राम संखवास, शहीद भंवर सिंह के माता सायर कंवर ग्राम हिरासणी, शहीद हेमेंद्र गोदारा की पत्नी सीता देवी ग्राम इन्दास एवं शहीद महावीर चक्र सुगन सिंह पुत्र मंगू सिंह इन्दा कॉलोनी नागौर को सम्मानित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here