दो पक्षो में ख़ूनी संघर्ष 9 जने गंभीर घायल

0
110
- Advertisement -

सिरोही। (तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ) सिरोही जिले के रोहिड़ा कस्बे में जमीन विवाद को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि इस ख़ूनी संघर्ष में चार महिला सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रोहिडा अस्पताल लाया गया जहां पर इनका प्राथमिक उपचार किया।वही गंभीर घायलों को गुजरात रेफर कर दिया है। घटना कि सूचना पर रोहिडा थाना पुलिस मौके पहुंची।पूरा घटनाक्रम रोहिड़ा थाना क्षेत्र के हीरावाला रोड पर खेत पर हुआ। लहूलुहान हालत में लाये गये घायल लोगों के धारदार हथियार कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार किये, जिससे खून बह रहा था। घायलों के सिर में टांके आये है। बताया जा रहा जमीन को लेकर दोनों पक्षो में यह विवाद हुआ जो ख़ूनी संघर्ष तक पहुंच गया। रोहिड़ा पुलिस पूरे मामले कि जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here