मोदी ने जारी की जनमन की पहली किस्त

0
95
- Advertisement -

बांसवाड़ा जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बांसवाड़ा की पंचायत समिति तलवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद कनकमल कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि पीएम जन मन का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया था इसकी शुरुआत अंतोदय के विजन की दिशा में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति विशेष रूप से कमजोर जनजातिसमूह को एवं उनके सामाजिक आर्थिक कल्याण के लिए की गई थी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here