Home rajasthan मोदी ने जारी की जनमन की पहली किस्त

मोदी ने जारी की जनमन की पहली किस्त

0

बांसवाड़ा जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बांसवाड़ा की पंचायत समिति तलवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद कनकमल कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि पीएम जन मन का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया था इसकी शुरुआत अंतोदय के विजन की दिशा में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति विशेष रूप से कमजोर जनजातिसमूह को एवं उनके सामाजिक आर्थिक कल्याण के लिए की गई थी

Previous articleमांझे से घायल हुए पक्षियों का किया इलाज
Next articleगरीब, असहाय और पीड़ितों के पास जाकर दे राहत- भजनलाल
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version