दीपावली पर मनोहर गौशाला बांट रही गोबर के वैदिक दीपक निःशुल्क

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पंडरी में दो स्थानों से मिलेंगे दीपक, गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

छत्तीसगढ़/रायपुर। दीपावली पर गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खैरागढ़ की मनोहर गौशाला गोबर से बने वैदिक दीपकों का निःशुल्क वितरण कर रही है। गौशाला परिवार ने लोगों से दीपावली पर गोबर के दीपक जलाकर गौसेवा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की है।

गौशाला के अनुसार, ये दीपक गोबर और पारंपरिक औषधीय सामग्री से तैयार किए गए हैं। संस्था ने इन्हें तिल के तेल से जलाने का आग्रह किया है। गौशाला परिवार का उद्देश्य दीपावली के पर्व को गौ संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ना है।

संस्था के मुताबिक, पिछले वर्षों में भी गोबर से बने ये दीपक देश-विदेश में निःशुल्क भेजे गए हैं। राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, विभिन्न राजभवनों और मुख्यमंत्री कार्यालयों तक भी दीपक पहुंचाए जा चुके हैं।

मनोहर गौशाला परिवार ने प्रत्येक परिवार से दीपावली पर कम से कम एक गोबर का दीपक जलाने की अपील की है, ताकि त्योहार के साथ गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी घर-घर पहुंचे।

यहां से प्राप्त करें निःशुल्क दीपक

दीपक पंडरी स्थित दो स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं:

  • महालक्ष्मी मार्केट, दुकान नंबर-2
  • मनोहरा साड़ी
  • मनोहर गौशाला का मुख्य कार्यालय एवं जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र

गौशाला परिवार ने लोगों से इस पहल में सहभागी बनकर दीपावली को गौ संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के संदेश से जोड़ने का आग्रह किया है।

- Advertisement -
Previous articleजयपुर के ‘गोबर दीपकों’ की देश-विदेश में धूम 
Next articleदीपावली से पहले नागौर के बाजार गुलजार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here