- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । प्रभात पोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र की ओर से 12 वें स्थापना दिवस पर समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या को “ इंडियन आइकॉन ह्यूमेनिटेरियन” से नवाजा गया।
डॉ. माल्या को यह अवार्ड जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब स्थित सभागार में आयोजित प्रभात पोस्ट समाचार पत्र के वार्षिक समारोह में समर्पण संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला व बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार व विधायक रफ़ीक़ ख़ान ने दिया ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. माल्या को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी है ।
- Advertisement -





















































