लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लंबित मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, जिला जयपुर की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों, समस्याओं, अधिकारों और शैक्षिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेणु तंवर, सीबीईओ फागी एवं रविंद्र जाटव, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास आसीवाल ने की।
शिक्षक हितों और संगठन की मजबूती पर जोर
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन की एकजुटता मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि रेणु तंवर ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। सम्मेलन में शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महेंद्र कुमार बुनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार जलुथरिया, उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंशीवाल, सभाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला प्रवक्ता अश्विन कुमार सहित जिला कार्यकारिणी, सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन रवि ने किया।

















































