झुंझुनूं में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, 122 मरीजों की जांच

0
13
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महात्मा गांधी अस्पताल की ‘कैंसर संजीवनी’ मोबाइल यूनिट ने दी जांच सुविधा, विशेषज्ञों ने समय पर स्क्रीनिंग का दिया संदेश

झुंझुनूं।महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के श्रीराम कैंसर एवं सुपर स्पेशियलिटी सेंटर तथा नर सेवा नारायण सेवा संस्थान, झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाबा गंगाराम अतिथि भवन, मोदी रोड पर निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 122 मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और नियमित स्क्रीनिंग से इस गंभीर बीमारी का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

महात्मा गांधी अस्पताल की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीवनी ने मरीजों की निःशुल्क जांच और परामर्श किया।

जनसंपर्क निदेशक वीरेंद्र पारीक ने बताया

अस्पताल के जनसंपर्क निदेशक वीरेंद्र पारीक ने बताया कि अत्याधुनिक ‘कैंसर संजीवनी’ मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट के माध्यम से मुख कैंसर स्क्रीनिंग, महिलाओं की मैमोग्राफी, सर्वाइकल कैंसर की पैप स्मीयर जांच तथा फेफड़ों की जांच के लिए चेस्ट एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञों ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

शिविर में 122 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया

शिविर में 122 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के ओमप्रकाश मोदी, संजीव मोदी, अमित जगनानी, मुकेश गुप्ता, हरीश जगनानी, पवन अग्रवाल, सुभाष प्रजापत, संदीप केडिया और चंद्रमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय रहते रोग की पहचान सुनिश्चित करना और लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here