- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । पुर्व सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में NCRB के 2024 के आंकड़े गवाह हैं कि देश में दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान नंबर एक है, और आज ज़मीनी हालात और भी खौफनाक हो चुके हैं।
चाहे जयपुर हो, दौसा, अलवर या बांसवाड़ा, प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं बचा। मासूम बच्चियों को घरों और बाड़ों से अगवा किया जा रहा है। हद तो तब हो जाती है जब न्याय मांगने गई पीड़ित बेटियों को पुलिस ‘समझौते’ का दबाव बनाती है और वो आत्महत्या को मजबूर हो जाती हैं।
क्या भाजपा सरकार में अपराधियों का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है? रक्षक ही भक्षक क्यों बन रहे हैं? मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों और राजनीतिक जोड़-तोड़ से बाहर निकलिए।
राजस्थान की जनता को जवाब दीजिए हमारी बेटियाँ असुरक्षित हैं, इसके लिए ‘किसकी जिम्मेदारी’ है?
- Advertisement -













































