श्री श्याम सेवा समिति का “परिंडे लगाओ अभियान” का शुभारंभ

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए “परिंडे लगाओ अभियान” का शुभारंभ आज जेडीए पार्क, पंचवटी कॉलोनी, गुर्जर की थड़ी, जयपुर से किया गया।

समिति अध्यक्ष डॉ आज़ाद सिंह ने बताया की पक्षियों के लिए परिंडे पूरे गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी एवं राहत मिल सके। यह अभियान सेवा, संवेदना और प्रकृति संरक्षण की भावना को समर्पित है।

समिति के उपाध्यक्ष राज कुमार कोषाध्यक्ष सोहन जी कुमावत एवंसदस्यों ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में भी जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक कार्य निरंतर किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला तथा सभी को इस पुण्य कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश , विपिन , अशोक शर्मा , सुभाष कचोलिया , राजेश अटोलिया , रतन  कमल राजीव  सतीश  रामकुमार ठेकेदार  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आइए, हम सभी मिलकर बेजुबान पक्षियों की सेवा का यह संकल्प निभाएं और मानवता का परिचय दें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here