30 लाख रुपये कीमत का 202.51 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी भी जब्त

नागौर(प्रदीप कुमार डागा) मुंडवा क्षेत्र में नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की भारी मात्रा बरामद की है।

नाकाबंदी के दौरान हुई कार्रवाई

एएसपी नागौर आशाराम चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन फॉर्च्यूनर का पीछा कर ग्राम भड़ाना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 202.51 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा ₹15,600 नकद राशि बरामद की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में सतीश और देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई मुंडवा थाना पुलिस और डीएसटी टीम नागौर द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने इसे नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here