बुटाटी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, दर्जनों घायल

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

टेहला-नरसिंह बासनी हाईवे पर दर्दनाक हादसा

#रियाँबड़ी( नागौर )– रियांबड़ी उपखंड के ग्राम टेहला और नरसिंह बासनी के बीच हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुटाटी धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से थांवला कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल फतेहपुर रोड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here