शहीद राजेंद्र सिंह राठौड़ की 15वीं पुण्यतिथि

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर) | ओम प्रकाश सैनी

डीडवाना-कुचामन जिले के नूवा गांव में वीर शहीद राजेंद्र सिंह राठौड़ की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों, युवाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम में शहीद के पिता रघुनाथ सिंह राठौड़ एवं सरपंच रामस्वरूप गोदारा ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित ग्रामीणों और अतिथियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद सपूत को याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद राजेंद्र सिंह राठौड़ का बलिदान सदैव युवाओं को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिए गए शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पुण्यतिथि के अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें गायक कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह राठौड़, कुलदीप सिंह राठौड़, शिंभु सिंह राठौड़, अंजी कॉमेडियन, मुना प्रजापति, मूलसिंह गोगावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here