बयाना में अवैध शराब कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो घायल

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब की अवैध ब्रांच को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बयाना सदर थाना पुलिस क्षेत्र के अड्डा और खूटखेड़ा गांव के बीच अवैध रूप से संचालित शराब की ब्रांच को लेकर शराब कारोबारियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए भरतपुर रेफर किया गया है।

मुकेश अड्डा और अन्य लोगों के बीच विवाद की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद शराब कारोबारी मुकेश अड्डा, दीवान और अन्य लोगों के बीच हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

QRT टीम और बयाना सेक्टर की कई पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here