बेसबॉल की राज्य स्तरीय सब जूनियर ट्रायल संपन्न

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। राजस्थान बेसबॉल संघ के तत्वाधान में तथा जिला बेसबॉल संघ नागौर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बेसबॉल बालक/बालिका वर्ग की चयन ट्रायल का आयोजन 10 मई से 11 मई 2026 तक राजकीय खेल स्टेडियम खेलो इंडिया सेंटर ग्राउंड में किया गया।

आयोजन सचिव एवं जिला बेसबॉल संघ नागौर के सचिव विजेश कुमार बंजारा ने बताया कि इस चयन ट्रायल में बालिका वर्ग में 32 तथा बालक वर्ग में 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अशोक शर्मा ने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 24 मई से 29 मई 2026 तक कीट यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।     

कई राज्यों के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सोहन गोदारा, जाकिर, शाकिर अली, सुबोध मिश्रा, नसीब पठान, ललित शर्मा सहित अब्दुल राशिद, रिछपाल जाखड़, राममूर्ति, राजेश गौड़, कमल चांगरा, सुनील चौधरी, नवरत्न गहलोत, शिवकुमार रांकावत, हरेंद्र चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here