दिव्या भादू ने 12वीं साइंस में 99.80% अंक हासिल कर राजस्थान टॉप किया

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर), ओम प्रकाश सैनी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित 12वीं साइंस परिणाम में शेखावाटी स्कूल, लोसल की छात्रा दिव्या भादू ने 500 में से 499 अंक (99.80%) प्राप्त कर राजस्थान में टॉप किया है।

लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि से स्कूल ने रचा इतिहास

कुछ ही समय पहले इसी विद्यालय की छात्रा ने 10वीं बोर्ड में भी टॉप किया था, और अब 12वीं साइंस में दिव्या भादू की इस उपलब्धि ने शेखावाटी स्कूल को फिर से प्रदेश में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

परिवार और अनुशासन को दिया सफलता का श्रेय

दिव्या भादू बाड़मेर जिले के धनाऊ क्षेत्र के गांव कृष्ण का तला की रहने वाली हैं। उनके पिता सूजाराम ग्राम सेवक हैं। दिव्या पिछले दो वर्षों से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और नियमित कक्षा अध्ययन के साथ रोज 6–7 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करती थीं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, शेखावाटी शिक्षण समूह के निदेशक बी.एल. रणवा और अपने अनुशासन को दिया है। दिव्या का लक्ष्य भविष्य में IAS बनना है।

अन्य विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय में कोमल जांगिड़ और हिना बानो ने 98.80% के साथ संयुक्त द्वितीय स्थान, जबकि निकिता, दिव्या माहिच और पायल शर्मा ने 98.60% अंक प्राप्त किए।

कला संकाय में अनीशा और सुबीता ने 97.40% अंक हासिल किए।

विद्यालय का शानदार परिणाम

इस वर्ष शेखावाटी स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 98% से अधिक, 162 ने 95% से अधिक और 386 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here