लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के श्री प्याल के बालाजी सब्जी मंडी में बुधवार को आयोजित रंग रंगीलो फागुन महोत्सव में भक्तों ने प्रभु के साथ देर रात तक रंग और भजन की धूम मचाई। महोत्सव में सवारिया सेट का भव्य दरबार सजाया गया, और कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पायल बाई एवं निशा बाई सनातनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम सखा संस्थान परिवार, खाटू श्याम के संरक्षक राजू खंडेलवाल ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिनमें “प्रभु कब आयेगा मेरा सांवरिया”, “हे रात बाबा आज थाने आनों है”, “चालो चालो खाटू धाम जहाँ बिराजे बाबा श्याम” सहित कई लोकप्रिय भजनों कीर्तन शामिल थे। उदयपुर के कलाकार चिराग़ आचार्य और हाड़ौती की भजन गायिका वर्षा मीना ने भक्तों को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा।
अन्य प्रस्तुतियाँ में अंजली आचार्य (उदयपुर) और राहुल गौतम ने मनमोहक भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। गुरु पायल बाई का उनियारा शहर की ओर से भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने सभी उपस्थितों को आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वागत एवं सम्मान
आयोजक परिवार निशा बाई सनातनी ने टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, भरतपुर भाजपा प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू, थाना अधिकारी कप्तान सिंह सहित सभी प्रमुख अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
श्रोताओं की भागीदारी
पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, नमो नारायण गोत्तम, किशन बड़ाया, नरेश गुर्जर, जगदीश साहू, और अन्य कई स्थानीय एवं दूरदराज से आए भक्तों ने प्रभु की आराधना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। देवली, अलीगढ़, टोंक, चौथ का बरवाड़ा, इंद्रगढ़ और शिवाड़ के श्याम प्रेमियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का समापन ठाकुर जी की आरती और सभी उपस्थितों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस महोत्सव ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत माहौल कायम किया।

















































