- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
झालावाड़, अकलेरा – थनावद ग्राम पंचायत में नरेगा और प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्रामीणों के आरोप हैं कि मृतकों के नाम पर मजदूरी और आवास राशि के भुगतान किए गए, जबकि वास्तविक लाभार्थियों को कुछ नहीं मिला।
सरपंच, ग्राम सेवक और एजेंटों के बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इंटरलॉकिंग सड़क, नालियां, खेलकूद ग्राउंड, मॉडल तालाब सहित अन्य विकास कार्यों में भी फर्जी बिलिंग और गुणवत्ता में समझौता की आशंका जताई गई है।
ग्रामीण 2020 से अब तक की योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच, मस्टर रोल व बैंक रिकॉर्ड का फॉरेंसिक ऑडिट और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी और निष्पक्ष जांच की प्रतीक्षा जारी है।
