लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयनित, जिले में प्रथम स्थान
पादूकलां। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पादूकलां की छात्रा हंसा धानका, पुत्री उमेदाराम धानका, का अनुसूचित जनजाति संवर्ग में वर्ष 2025-26 के पद्माक्षी पुरस्कार हेतु चयन हुआ है। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हंसा को 1 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय परिवार की ओर से हंसा धानका का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के लिए गौरव का क्षण
प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि हंसा ने परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। उपप्रधानाचार्य श्रीमती प्रियदर्शी सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर व्याख्याता संजू लता, मनोहर सिंह, गोपीचंद पारीक, चेनाराम, धनाराम, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश राम, इंद्रराज, मनीष कुमार, अनसूया शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मांगीलाल, प्रेस्ता कमेडिया, सीमा देवी, स्नेह शर्मा, सुनील शेट्टी, दीपक कुमार, रवि पारीक, जगदीशराम बेड़ा, दिनेश कुमार सेन एवं चेनाराम बेड़ा सहित विद्यालय स्टाफ, छात्रा के पिता उमेदाराम, सुरेश, राकेश, निशा धानका एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
हंसा धानका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।














































