- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
साथ ही रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी।
- Advertisement -














































