- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
कठूमर, अलवर। रोनिजाथान मंडल के अंतर्गत जहाड़ू ग्राम में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के विभिन्न गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपखंड कार्यवाह योगेश (भनोखर) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। मुख्य वक्ता प्रेमजी राजावत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में जनचेतना जागृत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोनिजाथान मंडल अध्यक्ष रघुपति ने की। समापन अवसर पर भारत माता की आरती की गई। सम्मेलन में गोपाल सिंह, संतोष, धर्मेंद्र, खेमचंद, राहुल, सत्येंद्र सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
