- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नए साल के पहले दिन ACB का बड़ा लोकेश टटवाल की रिपोर्ट
सवाई माधोपुर।नए साल की शुरुआत में ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग केंद्र में पदस्थ UDC सूर्य प्रकाश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी UDC ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रोत्साहन योजना के तहत परिवादी के खाते में ब्याज व प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
यह कार्रवाई IG राजेश सिंह के सुपरविजन में ASP ज्ञानसिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई।
पूरी कार्रवाई DG गोविंद गुप्ता एवं ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दी गई।
ACB टीम के हम्मीर सिंह, मनोज कुमार, रामकेश, भोलाराम और राजवीर सिंह ने 24 दिसंबर को शिकायत का सत्यापन किया था, जिसके बाद आज ट्रैप की कार्रवाई की गई।
मामले में आगे की जांच जारी है।
- Advertisement -





















































