14 गोत्रों की माहेश्वरी कुलदेवी बधर माता का दरबार सजाकर जागरण

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। माहेश्वरी समाज की 14 गोत्रों की कुलदेवी बधर माता का संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में दरबार सजाकर जागरण किया गया और माता की ज्योत प्रज्वलित की गई। भजनों के बाद महा आरती का आयोजन हुआ। जिले भर से करीब 610 परिवारों के 1000 से अधिक सदस्य जागरण में शामिल हुए।

कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने बताया कि नवरात्रि में अश्विन शुक्ल छठ को कुलदेवी का दरबार सजाया गया, जहां माता जी की चौकी भी हुई। दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चले, जिसमें भजन गायिका डॉ. सुमन सोनी ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए।

जिला मंत्री और मेवाड़ प्रांत के प्रचार मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि राष्ट्रीय ट्रस्ट के प्रचार प्रसार मंत्री पूरण मरदा भी अतिथि के रूप में पधारे, जिनका तिलक, ऊपरणा और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जागरण में कुल 31 कन्याओं को भोजन कराया गया।

भक्तों ने ज्योत प्रज्वलित होने पर माता जी का आशीर्वाद लिया और माता की कृपा बनी रहने की कामना की। जागरण के दौरान माता जी का गोडला भी विराजमान रहा, जिसमें चौकी के समय सभी को आशीर्वाद दिया गया।

जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम युवाओं में कुलदेवी व धार्मिक आस्था को बढ़ावा देते हैं और समाज के लोगों को मिलने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सोमानी, राधाकिशन सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, बालमुकुंद सोमानी, बृजमोहन सोमानी, कैलाश गदिया, भेरूलाल सोमानी, ओम प्रकाश सोमानी, गोपाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, जतन हिंगड़, अनिल सोमानी, दिनेश छापरवाल, महेश सोमानी, राकेश सोमानी, राजेश सोमानी, भागचंद सोमानी, द्वारका प्रसाद सोमानी, शिवनारायण सोमानी, प्रहलाद राय हिंगड़, मुकेश सोमानी, अनूप सोमानी सहित कई पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहीं।

समारोह का संचालन जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here