- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक): बीते रविवार की रात उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148D पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चतरपुरा नाड़ी के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें नरेश (19) पुत्र कजोड़ मीणा और सचिन (13) पुत्र बुद्धिप्रकाश मीणा, दोनों निवासी चतरपुरा, की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों युवकों के शवों को उनियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार चालक और उसमें सवार अन्य लोगों को डिटेन कर लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
- Advertisement -
















































