तसई में धूमधाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत

कठूमर/अलवर। (संजीव बंसल) सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर कठूमर उपखंड के तसई गांव में क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ।

शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं की रही भागीदारी

इस अवसर पर तसई सहित आसपास के गांवों में विशाल शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति और वीरता से जुड़े जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अतिथियों का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

समाज को इतिहास से जोड़ने का प्रयास

मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और वीरता की परंपरा से जोड़ना है। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल की व्यवस्था

भीषण गर्मी को देखते हुए तसई बस स्टैंड पर मुकेश सिंह चौहान और बाबा ग्रुप के सहयोग से राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे जल की व्यवस्था की गई। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में दुर्गा सिंह, राम प्रमोद भक्त, सत्येंद्र सिंह चौहान सुडयाना, गुड्डा फौजी, अमर सिंह और श्रीचंद्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here