लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिद्धिविनायक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा देशभक्ति का जज्बा
किशनगढ़ रेनवाल।
— सिद्धिविनायक स्कूल द्वारा प्रतिभाओं को किया सम्मानित
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर के पचार रोड पर स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुमावत धर्मशाला में देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं के प्रतिभावान तक विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से पहले संस्था की ओर से तिरंगा फहराया गया। संस्था संरक्षक भंवरलाल जेठीवाल, शिक्षाविद सांवरमल जेठीवाल, दौलतराम पिपलोदा, कुमावत समाज अध्यक्ष कालूराम सिरोडिया, समाजसेवी श्रवण बुरडक, व्यापार महासंघ अध्यक्ष एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा, रमेश खटोड़, जांगिड़ समाज अध्यक्ष मांगीलाल जांगिड़, सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला गौड़, बसंत शर्मा व राष्ट्रपति से पुरस्कृत स्काउट अधिकारी महेश शर्मा को फूलों की माला पहनवाकर साफा बंधवाया गया।
स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने बताया कि इस मौके पर देश भक्ति गाने, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, पांचाली एक्ट, महिषासुर वध, ओ माय फ्रेंड गणेशा, तानाजी का शौर्य, साउथ इंडियन थीम नृत्य, पेरेंट्स थीम नृत्य, नवदुर्गा एक्ट, आकर्षित पिरामिड, कराटे स्टंट, राजपूती नृत्य, मारवाड़ी नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, वतन याद रहेगा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच संचालन एमडी मनीषा कुमावत व अनु कवंर ने किया।
प्रथम स्थान अंशिका, आयुषी, दीक्षिता, शौर्य कुमावत , जानवी कुमावत, काव्या उज्जवल, अभिनव ,विपिन गैनण, दिव्यांश, अनुष्का रतनावत, वंदना कुमावत, पीयूष स्वामी, प्रियांशु धायल, नीतू कुमावत, जीविका कुमावत, आदित्य चौधरी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को ट्रॉफी व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।















































