लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— मानवाधिकार विकास संघ ने बांटी सामग्री
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे की सायंकालीन पाठशाला में सोमवार को मानवाधिकार विकास संघ ने जरूरी स्टेशनरी वितरित की।
पढ़बो गढ़बो बढ़बो द्वारा संचालित सायंकालीन पाठशाला में ममता आशिवाल के नेतृत्व में करीब 20 विद्यार्थियों को मानवाधिकार संघ ने आवश्यक स्कूल स्टेशनरी व मास्क वितरित किए। इस दौरान मानवाधिकार संघ की प्रदेश अध्यक्ष ममता आशिवाल ने कहा कि मानवाधिकार विकास संघ की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता के तहत ये पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा के अंतर को कम करना था।
आशीवाल ने बताया कि वितरित सामग्री में मास्क, नोटबुक, पेन, पेंसिल, शार्पनर और इरेज़र आदि शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कल्पना कुमावत, जिला संयोजक रेखा कुमावत, फुलेरा विधानसभा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद वाल्मीकि, रेनवाल तहसील सदस्य ललिता कुमावत, सुवालाल वर्मा, शिक्षिका सरोज खटनावलिया उपस्थित रहीं।





















































