रियांबड़ी में अटल जन सेवा शिविर: 20 जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रियांबड़ी पंचायत समिति परिसर में अटल जन सेवा शिविर (जनसुनवाई) का आयोजन एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली कटौती, सड़क मरम्मत, राजस्व एवं पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों ने शिकायतों को सुना और समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की।

शिविर में कुल 20 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पूर्व में लंबित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर में तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीओ भंवरलाल सिंगाड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here