जोधपुर में कंगना रनौत ने गणेश मंदिर में किए दर्शन  

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। मंडी से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के जोधपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पौराणिक रातानाडा स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

कंगना रनौत इस दौरान पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में नजर आईं। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा करते हुए भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किए और नारियल चढ़ाया। उन्होंने विघ्नहर्ता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि वे ईश्वर का धन्यवाद करने आई हैं और देश में वर्तमान समय में स्थिर और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सफलता मिल रही है और आगे भी मिलती रहे, इसी प्रार्थना के साथ वे मंदिर आई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। देश-विदेश में प्रधानमंत्री के प्रति विरोधी रुख रखने वालों के बावजूद देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि जो काम कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर सकी, वह कार्य मौजूदा सरकार ने 12 वर्षों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने विभिन्न राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में सुधार और विकास देखने को मिला है।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती छवि पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की डिप्लोमेसी के कारण आज दुनिया के बड़े नेता भारत को बधाई देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो देश के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है।

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस दौरान “गणेश महाराज की जय” के नारे लगाए, जिस पर कंगना रनौत ने भी मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here