- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा पर लगने वाले माघ मेले के अवसर पर छोटी काशी के आराध्य देव के नाम पर श्री गोविंद धाम शिविर का शुभारंभ आज से हो गया। यह शिविर एक माह तक संचालित रहेगा।
गोविंद धाम से संत-महंतों के सानिध्य में प्रयागराज के लिए खाद्य सामग्री भिजवाई गई।
मंदिर सेवा अधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यह शिविर सेक्टर-6, तुलसी मार्ग, नागवासुकी के सामने, संगम क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा जनमानस को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग से जोड़ना है।
शिविर में एक माह तक नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा-प्रवचन एवं विविध सेवा कार्य संपन्न होंगे।
विजय शंकर पांडे ने बताया कि गंगा-यमुना के पावन संगम तट पर आयोजित इस शिविर में देशभर से श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे।
नववर्ष के अवसर पर शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को गोविंद धाम का कैलेंडर प्रसाद स्वरूप भेंट किया जाएगा।
- Advertisement -
















































