- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। जिले के रायसिंहनगर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजन एंबुलेंस में शव रखकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रायसिंहनगर स्थित डॉ. राजू सिंघल नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल के बाहर धरना दे दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्रसूता का सही उपचार नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से समझाइश कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
- Advertisement -














































