पीपल पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह सम्मेलन, 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | (दुर्योधन मयंक) श्री राजपूत समाज जागृति सेवा संस्थान, उनियारा के तत्वावधान में पीपल पूर्णिमा के अवसर पर टोंक रोड स्थित राइन मैरिज गार्डन में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गणेश स्थापना से हुई। इसके बाद दूल्हों की घोड़ियों पर शोभायात्रा निकाली गई तथा पारंपरिक तोरण रस्म संपन्न हुई। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त पर आचार्य पंडित भवानी शंकर दाधीच के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार सम्पन्न करवाए गए।

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित विभिन्न जिलों से आए 18 जोड़ों ने विवाह बंधन में प्रवेश किया।

आशीर्वाद समारोह में प्रमुख उद्योगपति अक्षय सिंह हाड़ा (बूंदी), महेंद्र सिंह जाखली (राजपूत सर्वोत्तम संस्थान), भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, नंदू सिंह, नाथू सिंह, राजेश कुमार सिंह, नव नियुक्त आरएएस प्रदीप सिंह जादौन, प्रिंसिपल रतन कंवर, राघवेंद्र सिंह नरूका और लोकेन्द्र सिंह राणावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष शिवराज सिंह नरूका ने की, जबकि संयोजन भीम सिंह गोड़ द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के लोगों का सक्रिय सहयोग रहा।

- Advertisement -
Previous articleअशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस पर एनएसयूआई का सेवा सप्ताह
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here