लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वार्डवासियों ने साफा बांधकर और फूलमालाओं से किया स्वागत, विकास कार्यों को लेकर अध्यक्षा ने दिया भरोसा
किशनगढ़-रेनवाल। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल और उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल का सोमवार को वार्ड नंबर 28 में वार्डवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वार्ड की भाजपा पार्षद कौशल्या देवी की अगुवाई में उनके निवास पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में वार्ड पार्षद कौशल्या देवी एवं वार्ड की महिलाओं ने नगरपालिका अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल को दुपट्टा ओढ़ाकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अध्यक्षा के पति मुकेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत, पार्षद राजेंद्र जेठीवाल और लालचंद कुमावत का वार्डवासियों ने साफा बांधकर एवं फूलमालाओं से स्वागत किया। 
दो प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल ने कहा कि शहर के विकास में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों को स्थानीय विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने का भरोसा दिलाया।
वार्डवासियों ने वार्ड में दो स्थानों पर सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। इनमें नवीन कुमावत के घर से सिरसवा के खेतों की ओर आबादी क्षेत्र से पहले तक तथा संजय कुमावत के घर से श्रीशक्ति माता मंदिर तक सीसी रोड निर्माण शामिल है। अध्यक्षा ने दोनों कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
समारोह में पूर्व पार्षद कजोड़मल कुमावत, रेनवाल कुमावत समाज अध्यक्ष कालूराम सिरोडिया, नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र जेठीवाल, लक्ष्मीनारायण सिरस्वा, लालाराम सिरस्वा, पीयूष खटनावलिया, सुरेश सिरस्वा, अशोक सिरस्वा, मनोज सिरस्वा, बनवारी सिरस्वा, सुंदरलाल सिरस्वा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। महिलाओं में कांता देवी, प्रीती देवी, ममता देवी, गीता देवी, गुड्डी देवी, मीरा देवी और अनीता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।






















































