पेपर लीक प्रकरण में अब तक 400 लोग जेल में -भजनलाल

0
186
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भाजपा मुख्यालय में वीबी रामजी जन जागरण अभियान कार्यशाला को किया संबोधित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी भी रहे मौजूद

जयपुर। राजस्थान में हुए पेपर लीग प्रकरण में अब तक 400 लोग जेल में हैं। अब यह गिनती करना कांग्रेस का काम है। यह 400 लोग छोटी मछली है, या बड़े मगरमच्छ। यह बात आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय जयपुर कार्यालय में आयोजित वीबी जी राम की जन जागरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही ।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता की विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
1 लाख युवाओं को नौकरी दी,  1 लाख 43 हजार भर्ती प्रक्रिया में,  एक लाख का कैलेंडर जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। एक लाख 43 000 भारतीय प्रक्रियाधीन है और  एक लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जा चुका है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमने पहले ही कह दिया था कि आप पेन और डायरी लेकर बैठ जाएं हम आपको हर बात का हिसाब देंगे।
वी बी जी रामजी जन जागरण अभियान को संबोधित किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीबी जी राम जी जन जागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं दूसरी और कांग्रेस पार्टी के नेता है जो हर योजना में कमी निकालने का काम करते हैं चाहे वह सीएए हो, ईवीएम हो, या फिर  एसआईआर। कांग्रेस हर विषय पर ब्रह्म फैलाने का काम करती है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस को वीबी जी राम जी नाम से भी आपत्ति है। हमने तो राजस्थान में आर ए और मध्य प्रदेश से एम लिया है और महत्वपूर्ण परियोजना i ईआरसीपी का नाम स्वत ही राम जल सेतु हो गया। यदि कांग्रेस को राम जी से ही दिक्कत है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं प्रकृति का नियम है कि जो होना है वह होकर रहेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश धीरे-धीरे राम राज्य की ओर बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस करती है तुष्टिकरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टीकरण की नीति पर काम करती है आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की नीति पर काम किया है । लेकिन अब मोदी जी का जमाना है, अब ना तो भ्रष्टाचार करने दिया जाएगा और नहीं भ्रष्टाचार होने दिया जाएगा । इस बात को कांग्रेस कभी भी समझ नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में नंबर वन है। भर्म फैलाने में नंबर वन है और तुष्टीकरण के आधार पर ही राजनीतिक करना चाहती है । इसीलिए सब कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें और लोगों को वी बी जी राम जी के बारे में जन जागरण करें।
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
जन जागरण कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी  सहित कहीं नेताओं ने भी संबोधित किया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here