पादूकलां में 15 अप्रैल को श्री श्याम बाबा मंदिर का तृतीय पाटोत्सव 

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 भजन संध्या और सम्मान समारोह होगा आयोजित

पादूकलां। श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर में 15 अप्रैल 2026 (त्रयोदशी) को श्री श्याम मित्र मंडल विकास समिति के तत्वावधान में तृतीय पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष फूलों से सजाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। संध्या आरती के बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भजन संध्या में भीलवाड़ा के अभी व अनुज पारीक, अजमेर के रोहित म्यूजिकल ग्रुप तथा मेड़ता की ज्योति साउंड टीम अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

कार्यक्रम के दौरान तृतीय फाल्गुणी लख्खी मेले के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्याम सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।

इसके साथ ही रामायण मंडल, चारभुजा मित्र मंडल, युवा गौ सेवा संगठन, चारभुजा महिला मित्र मंडल, श्याम महिला मित्र मंडल और लखदातार महिला मित्र मंडल सहित सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here