समाजसेवी सुखदेव मणिहार को “डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  
रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा, नागौर

नागौर: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले के समाजसेवी सुखदेव मणिहार को “डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा आयोजित समारोह में उनके लंबे समय से चल रहे समाजसेवा कार्यों और जनकल्याण गतिविधियों में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नागौर के रोहिणी स्थित बाबा साहेब चौक, पंचायत भवन के सामने किया गया, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि सुखदेव मणिहार वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आया है।

सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि उन्होंने समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here