उनियारा में विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने किया उद्घाटन

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। उनियारा नगर पालिका द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने नगर में किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया और लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से उनियारा शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, घांसी जैन, किशन खींची, जगदीश साहू सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here