- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कांग्रेस का हल्ला बोल, जनआक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नीमराना(सुनील कुमार)
राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को नीमराना में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में महावर धर्मशाला से उपखंड कार्यालय तक प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई। रैली के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार विक्रम यादव को सौंपा गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी एवं नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल ने कहा कि स्मार्ट मीटर आमजन पर सीधा आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खामियां हैं, जिनके कारण उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग और अतिरिक्त भुगतान की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा जनहित में इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।
कार्यक्रम की शुरुआत महावर धर्मशाला परिसर में सभा से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोश रैली के रूप में कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव व पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, कर्मपाल चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनूप यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, सिलारपुर के पूर्व सरपंच धर्मवीर रेवाड़िया, पूर्व सरपंच विष्णु सोनी, कृष्ण प्रजापत, वरिष्ठ कांग्रेसी मोजीराम यादव, महावीर प्रसाद चर्खिया, हरि सिंह सैनी, परमानंद सैनी, गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र मास्टर, पूर्व अध्यक्ष दलीप मुनीम, जसवंत सूबेदार, हंसराज, कैप्टन धर्मपाल, संदीप यादव, ताराचंद, राहुल यादव, प्रवक्ता राजकुमार, नीरज, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, महादेव, शयोचंद, संजय यादव, सोनू यादव, मुकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -













































