नरेश मीणा को धमकी देने वाला रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार, गैंगस्टर के नाम से रची थी साजिश

0
327
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को धमकी देने वाला रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार, 
बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कोटा के आर.के.पुरम निवासी रिटायर्ड डबल एएओ नरेंद्र यादव के रूप में हुई है। यह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है अपने व्यक्तिगत जिसमें सामने वाली पार्टी को फसाने के लिए इसने पूरी साजिश रची।
बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक  ने बताया कि आरोपी ने नरेश मीणा को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा था। पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और बचने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
ऐसे हुआ खुलासा
धमकी पत्र में जिन लोगों के नाम लिखे गए थे, उनके आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने धमकी भरे पत्र में दिए फोन नंबरों की तकनीकी जांच की तो आरोपी नरेंद्र यादव तक पहुंची।
जांच में सामने आया कि रिटायर्ड लेखा अधिकारी नरेंद्र यादव का अमित कुमार और विजय कुमार नाम के दो लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोपी ने दोनों को फंसाने की नीयत से यह पूरी साजिश रची थी। उसने बूंदी जाकर किसी और के नाम से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर यह पत्र भेजा था।
चुनाव के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अंता उपचुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी को भी गड़बड़ी फैलाने नहीं दिया जाएगा।
इस बीच, चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की सुरक्षा को देखते हुए दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
नरेश मीणा की पत्नी सुनीता मीणा के नाम पर लिखा था पत्र जांच तलाश में घर पर मिला

आरोपी नरेंद्र यादव इतना शातिर था कि उसने नरेश मीणा को धमकी देने के साथ-साथ उसकी पत्नी सुनीता मीणा के नाम से भी एक पत्र लिखा था जल्दी ही उसे भी पोस्ट करने वाला था लेकिन वह पोस्ट करता उससे पहले ही वह पकड़ा गया वह पत्र पुलिस को तलाश में नरेंद्र यादव के घर से बरामद हुआ है। नरेंद्र यादव इन पत्रों के मारपीट अपने विरोधियों को निपटाना चाहता था।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य में गैंगस्टर रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे पत्र सामने आए थे, लेकिन अब तक इन गैंगस्टरों ने किसी चुनावी प्रत्याशी को निशाना नहीं बनाया था। यह पहला मामला था, जिसकी जांच में पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह धमकी असली गैंगस्टरों द्वारा नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत रंजिश के तहत रची गई थी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here