नागौर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश

नागौर | प्रदीप कुमार डागा

नागौर शहर में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। यह अभियान शहर के हवाई पट्टी क्षेत्र में चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में परिंडे लगाकर उनमें पानी की व्यवस्था की गई।

समाजसेवी निरंजन अग्रवाल ने बताया कि ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए यह परिंडा अभियान चलाया गया है, ताकि गर्मी में उन्हें पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं समाजसेवी रामेश्वर सारस्वत ने कहा कि पुरुषोत्तम मास और ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में पशु-पक्षियों की चिंता करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में प्राणी मात्र की सेवा और उनकी चिंता करना सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

इस अवसर पर सुरेश बजाज, राजेश शाह, मुकेश ओझा, रवि पालरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here