लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भी भव्य उद्घाटन
आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं के साथ शुरू हुआ क्लिनिक, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। एसपी आवास के पीछे रेलवे सर्किल के पास आयोजित उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की।
आयोजकों के अनुसार, क्लिनिक को आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर के संरक्षक ने की। वहीं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, युवा नेता एवं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वीर वर राव अमरसिंह राठौड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर, जयपुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविंद्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली और कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
डॉ. अश्विनी और डॉ. सीमा संभालेंगी दंत चिकित्सा सेवाएं
अनंत श्री डेंटल क्लिनिक में डॉ. अश्विनी राठौड़ और डॉ. सीमा सोलंकी, बीडीएस (दंत शल्य चिकित्सक) मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने बताया कि क्लिनिक के माध्यम से नागौर शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान वीर वर अमरसिंह राठौड़ डिजिटल लाइब्रेरी के भव्य शुभारंभ का भी आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं सहित उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण देना है।
क्लिनिक और डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ को नागौर में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने दोनों संस्थानों की शुरुआत को क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताया।



















































