- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर/जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भरतपुर के बिड़यारी और बयाना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गिरिराज प्रसाद तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियाँ
श्रद्धांजलि समारोह में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. ऋतु बनावत, जनप्रतिनिधि, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- Advertisement -



















































