मकराना प्रधान सुमीता भींचर ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मकराना (प्रदीप कुमार डागा) । मकराना की प्रधान एवं भाजपा प्रत्याशी सुमीता भींचर ने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान लोक भवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

इस विशेष मुलाकात के दौरान सुमीता भींचर ने मकराना विधानसभा क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों के प्रस्तावित रोडमैप की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल ने दिया सहयोग का आश्वासन

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मकराना क्षेत्र में जनहितैषी कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व विधायक भींचर रहे मौजूद

इस अवसर पर मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का माहौल देखा गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here