मेहंदीपुर बालाजी में बाउंसर की गुंडागर्दी महिलाओं और श्रद्धालुओं पर पर की जमकर बरसाई लाठियां

0
69
- Advertisement -

 

नवीन शर्मा की रिपोर्ट

मेहंदीपुर बालाजी । प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं पर यहां कार्यरत बाउंसरों ने जमकर लाठी बसाई । कई श्रद्धालुओं के सर फूट गए पुलिस ने इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया है । एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।  जहां पर श्रद्धालुओं और पहले बाउंसर की थोड़ी बहस होती है ,उसके बाद बाउंसर अपने दूसरे साथियों को बुलाता है और दर्शनार्थियों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाता है। सभी बाउंसर यहां पर श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाते  इस दौरान महिलाएं ,बच्चे सब गिड़गिड़ाते रहते हैं लेकिन उनकी कोई से नहीं सुनता ।  खास बात है कि श्रद्धालुओं की एक दूसरी लाइन भी लगी रहती है लेकिन उनमें से भी कोई बीच बचाओ करने नहीं आता।

श्रद्धालुओं और और बाउंसरों के बीच मारपीट चलती रही पुलिस वाले नजर नहीं आए

जब श्रद्धालुओं पर बाउंसर लाठियां बरसा रहे थे इस दौरान वहां पर कोई पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आता है । महिलाएं ,बच्चे अंकल छोड़ दो, इस तरह चिल्लाती रहती है लेकिन उन पर कोई असर नहीं होता और भी डंडे बरसाते रहे।  बाद में श्रद्धालुओं की तरफ से टोडाभीम थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है जिसके बाद तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया ।

लोगों ने मंदिर प्रशासन पर भी तानाशाही का आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं यहां से दर्शन के लिए आते हैं न की लड़ाई दंगे करने के लिए, ऐसी स्थिति में बाउंसरों को भी और स्थानीय पुलिस को भी व्यवस्था बनाए रखना चाहिए और इस तरह से गुंडागर्दी नहीं होनी चाहिए । टोडा भीम थाने में ट्रस्ट के बाउंसर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है । टोडाभीम के डिप्टी एसपी मुरारी लाल मीणा पूरे मामले की  जांच कर रहे हैं उनका कहना है कि जो भी दोषी होगा उनको जल गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here