मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य, कई रेलसेवाएं प्रभावित

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मारवाड़ जं. और आउवा स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है और कई रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित, रीशड्यूल व रेगुलेट रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शषि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुगम संचालन के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. 20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (02.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।

  2. 16508, बैंगलुरू-जोधपुर (01.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।

  3. 20496, हडपसर-जोधपुर (02 व 03.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।

  4. 22965, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (03.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।

रीशड्यूल रेलसेवा

  • 14821, जोधपुर-साबरमती – (03 व 04.10.25 प्रस्थान) : 1 घंटा 45 मिनट देरी से।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर (02 व 03.10.25) – आबूरोड-आउवा खण्ड पर 2:40 घंटे रेगुलेट।

  2. 16210, मैसूरु-अजमेर (02.10.25) – आबूरोड-आउवा खण्ड पर 2:40 घंटे रेगुलेट।

  3. 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (02 व 03.10.25) – मारवाड़ जं. पर 10 मिनट रेगुलेट।

  4. 04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (04.10.25) – भगत की कोठी-मारवाड़ जं. खण्ड पर 30 मिनट रेगुलेट।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित रेलसेवाओं की स्थिति अवश्य जांच लें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here