- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां, नागौर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन एवं विचार-प्रस्तुतीकरण समारोह में पादूकलां के राजकीय संस्कृत विद्यालय, गुर्जर वाली नाड़ी के वरिष्ठ अध्यापक सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को शिक्षक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से आयोजित समारोह में शर्मा को अभिनंदन-पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल एवं साफा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की सहभागिता को दर्शाते हुए 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदर्शित किए गए। 
सम्मान मिलने पर विद्यालय स्टाफ एवं सहकर्मियों ने सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
- Advertisement -
























































