लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा
अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मारवाड़ जं. और आउवा स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है और कई रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित, रीशड्यूल व रेगुलेट रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शषि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुगम संचालन के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
-
20943, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (02.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।
-
16508, बैंगलुरू-जोधपुर (01.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।
-
20496, हडपसर-जोधपुर (02 व 03.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।
-
22965, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (03.10.25 प्रस्थान) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी। ठहराव: भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी।
रीशड्यूल रेलसेवा
-
14821, जोधपुर-साबरमती – (03 व 04.10.25 प्रस्थान) : 1 घंटा 45 मिनट देरी से।
रेगुलेट रेलसेवाएं
-
14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर (02 व 03.10.25) – आबूरोड-आउवा खण्ड पर 2:40 घंटे रेगुलेट।
-
16210, मैसूरु-अजमेर (02.10.25) – आबूरोड-आउवा खण्ड पर 2:40 घंटे रेगुलेट।
-
14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (02 व 03.10.25) – मारवाड़ जं. पर 10 मिनट रेगुलेट।
-
04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (04.10.25) – भगत की कोठी-मारवाड़ जं. खण्ड पर 30 मिनट रेगुलेट।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित रेलसेवाओं की स्थिति अवश्य जांच लें।
