कुँवारिया में ग्राम रथ कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक दीप्ति माहेश्वरी

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गौतम शर्मा राजसमंद। राजसमंद जिले के कुंवारिया राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुँवारिया में ग्राम रथ पहुंचा, जहां राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर रथ के माध्यम से प्रदर्शित योजनाओं एवं उपलब्धियों को देखा और सुना। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान विधायक माहेश्वरी ने स्वयं महिलाओं के बीच जाकर अपने हाथों से एक-एक महिला को प्रचार सामग्री वितरित की तथा उनसे संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार जनहितकारी निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक माहेश्वरी ने ग्राम रथ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ग्राम रथ के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से मिल रही है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ रही है तथा लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, तहसीलदार सुंदर कटारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here