- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दोपहिया-चौपहिया वाहनों में हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा, सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा। उपखंड क्षेत्र में सोमवार को घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। रात करीब 11 बजे से छाया कोहरा सुबह तक बढ़ता गया, जिससे दृश्यता मात्र 5 मीटर तक रह गई।
कोहरे के चलते दोपहिया और चौपहिया वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। वाहन चालकों ने बताया कि हेलमेट पर पानी और धुंध की बूंदें गिरने से वाहन चलाने में परेशानी हुई। अत्यधिक नमी के कारण कपड़े भी भीग गए।
बाजार में दुकानें देर से खुलीं और सूर्य देव के दर्शन भी दोपहर 11 बजे के बाद संभव हो पाए। किसानों के अनुसार इस कोहरे से रबी की फसलों को लाभ होगा।
- Advertisement -


















































