खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन का रीयूनियन एवं एक्सपो सम्पन्न

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन (कपकजा) द्वारा कपकजा रीयूनियन एवं एक्सपो (क्रैक्स-2025) का भव्य आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने एक्सपो का अवलोकन किया और कपकजा स्मारिका व डायरेक्ट्री का विमोचन किया। इस दौरान “खास मुलाकात खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई” यूट्यूब चैनल कार्यक्रम का प्रथम संस्करण भी लॉन्च किया गया। सफल पूर्व छात्रों को प्राइड ऑफ कपकजा अवॉर्ड, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और कॉलेज टॉपर्स को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

एक्सपो का उद्घाटन एन.के. जैन, अध्यक्ष, एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन एलुमनाई के आपसी जुड़ाव को बढ़ाते हैं और व्यापारिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करते हैं।

एसोसिएशन अध्यक्ष जी.पी. शर्मा ने बताया कि पहली बार रीयूनियन के साथ बिज़नेस एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमी एलुमनाई और कई नामचीन कंपनियों ने अपने उत्पाद व सेवाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री से कॉलेज में ऑडिटोरियम और कैफेटेरिया की मांग भी रखी। साथ ही छात्रों के लिए एसोसिएशन की वेबसाइट पर जॉब पोर्टल लिंक उपलब्ध कराने की घोषणा की।

महासचिव दिनेश चंद सैनी ने 2016 से अब तक एसोसिएशन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कॉलेज से उत्तीर्ण होकर 25 वर्ष पूर्ण कर चुके एलुमनाई को सिल्वर जुबली सम्मान प्रदान किया गया और गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया।

संयोजक एन. राम ने सभी स्पॉन्सर्स और एग्जीबिटर्स का आभार व्यक्त किया। मुख्य प्रायोजकों में जेनेसिस डिज़ाइन स्टूडियो, डैकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया, फेनेस्टा डोर्स एंड विंडोज, अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड, विजन फॉर कम्फर्ट और नोविटेट मॉड्यूलर फर्नीचर शामिल रहे।

सांस्कृतिक संध्या में एलुमनाई ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कॉलेज के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here